Monday, May 20, 2024
Homeরাজ্যभगवा रंग में रंगे MLA नसीम अहमद, अब इस सीट पर टिकट...

भगवा रंग में रंगे MLA नसीम अहमद, अब इस सीट पर टिकट को लेकर मच सकती है मारामारी

नूंह। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति ने हरियाणा में विरोधी दलों की नींद उड़ा दी है। कुछ महीने पहले नूंह में भाजपा के पास जिताऊ उम्मीदवारों की कमी खल रही थी, आज भाजपा में मौजूदा विधायक एक के बाद एक शामिल हो रहे हैं।

नूंह सीट से चौधरी जाकिर हुसैन को अभी पार्टी में शामिल हुए एक माह का समय भी नहीं हुआ कि अब फिरोजपुर झिरका के विधायक नसीम अहमद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में जाने से पहले नसीम अहमद ने रविवार को अपने पैतृक गांव तिगांव में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी की। कार्यकर्ताओं से और भाजपा से हरी झंडी मिलने के बाद नसीम अहमद सोमवार को भगवा रंग में रंग गए।

फिरोजपुर झिरका विधानसभा का चुनाव अब रोचक मोड़ पर आ गया है। भाजपा अपने पूर्व प्रत्याशी रहे आलम उर्फ़ मुंडल को भी साथ लेकर चलने की पूरी कोशिशों में जुटी हुई है। टिकट किसको मिलेगा यह तो भाजपा हाईकमान तय करेगा लेकिन, नसीम अहमद के आने से भाजपा क्षेत्र में बेहद मजबूत स्थिति में खड़ी दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि नसीम अहमद फिरोजपुर झिरका से इनेलो की टिकट पर लगातार दो बार से विधायक बनते आ रहे हैं। फिरोजपुर झिरका सीट से नसीम अहमद के पिता चौधरी मरहूम शकरुल्ला खान तीन बार विधायक रह चुके हैं। पूर्व सीएम भजनलाल की सरकार में वे मंत्री भी रह चुके हैं। पिता शकरुल्ला की राजनैतिक विरासत को विधायक नसीम अहमद ने बड़ी मजबूती से संभाला, लेकिन अब वे इनेलो में नहीं बल्कि भाजपा में रहकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it

Most Popular