Saturday, September 23, 2023
Homeরাজ্যफिल्मी अंदाज में आश्रम की खिड़कियां तोड़कर भागीं दो लड़कियां

फिल्मी अंदाज में आश्रम की खिड़कियां तोड़कर भागीं दो लड़कियां

पानीपत में हरि महिला विकास समिति से फिल्मी अंदाज में दो लड़कियां भाग निकलीं. शनिवार सुबह करीब 5 बजे दोनों लड़कियां दरवाजे की जालियां तोड़कर फरार हो गईं. फरार लड़कियों को तलाशने के लिए आसपास अभियान चलाया गया लेकिन लड़कियों का कुछ पता नहीं चला.

रिसालू रोड आश्रम पर बने हरी महिला विकास समिति से निभा और मंजू नाम की दो नाबालिक लड़कियां कमरे का दरवाजा तोड़कर फरार हो गईं. आश्रम के संचालक जब सुबह उठे तो उन्हें दरवाजे की जालियां टूटी मिलीं. उन्हे समझने में देर नहीं लगी की लड़कियां फरार हो गई हैं. इसके बाद उन्होंने आसपास लड़कियों को तलाशना शुरू किया लेकिन लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया. इसके बाद आश्रम संचाकल ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. लड़कियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई हैं दोनों लड़कियां पानीपत की रहने वाली बताई जा रही हैं

RELATED ARTICLES
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it

Most Popular