Sunday, September 8, 2024
Homeরাজ্যखेलो इंडिया 2021 में कमी ना रह जाए-खेल मंत्री

खेलो इंडिया 2021 में कमी ना रह जाए-खेल मंत्री

चंडीगढ़

हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया 2021 के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. खेल और युवा मामले राज्यमंत्री  संदीप सिंह ने मेजबानी की तैयारी शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये. चंडीगढ़ में बैठक में  संदीप सिंह ने अधिकारियों को कहा कि प्रदेश में होने वाले आयोजन में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। खेल मंत्री ने बताया कि ‘खेलो इंडिया-2021’ की अधिकांश प्रतियोगिताएं पंचकुला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में करवाई जायेंगी।

‘खेलों इंडिया’ प्रतियोगिता में 25 हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों के भाग लेने की संभावना है, ऐसे में खिलाडिय़ों के ठहरने और रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने आने वाले खिलाडिय़ों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पूर्व खिलाड़ी होने के नाते मैं ये बात अच्छे से जानता हूं. यह बेहतर व्यवस्था न होने से खिलाड़ी के प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने निर्देश दिये कि प्रदेश में राष्ट्रिय स्तर की खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर दिया जाये ताकि खिलाड़ी और अधिक मेहनत और लगन से अभ्यास कर सकें और आगामी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन से खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा और अन्य राज्यों से आए खिलाडिय़ों से उनकी तकनीक भी सीखने को मिलेगी।

SHARE
RELATED ARTICLES
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it

Most Popular