Thursday, September 19, 2024
Homeরাজ্যसूर्य नमस्कार का नया विश्व रिकॉर्ड

सूर्य नमस्कार का नया विश्व रिकॉर्ड

अजय सैनी/ हिसार:  उत्तर प्रदेश के लखनऊ कैंट में  15 से 16 दिसम्बर तक आयोजित हुई वर्ल्ड चैंपियन प्रतियोगिता में हिसार के फरीदपुर के सन्दीप आर्य ने 36 घंटे 21 मिनट लगातार सूर्य नमस्कार करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद संदीप   जब अपने गांव पहुंचे तो, ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

संदीप आर्य (विश्व रिकॉर्ड विजेता)

संदीप ने  विश्व रिकॉर्ड बनाने के दौरान 2 लाख से अधिक सूर्य नमस्कार की पुश-अप क्रियाएं कीं। इससे पहले का विश्व रिकॉर्ड  संदीप के नाम ही है। जो करीब 17 घंटे 30 मिनट का था। राजस्थान के कोटा जिले में संदीप ने 17 घंटे 30 मिनट क सर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिसे अब संदीप ने खुद ही तोड़ कर नया कीर्तिमान रचा है।

संदीप आर्य (विश्व रिकॉर्ड विजेता)

विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर संदीप आर्य ने बताया कि उन्होंने 36 घंटे 21 मिनट के इस विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर पिछले 6 महीने से  प्रतिदिन पांच घंटे अभ्यास करते थे। इसके अलावा संदीप ने खाना छोड़कर महज जूस पीकर अभ्यास को जारी रखा। जिससे उनका  करीब 14 किलो वजन भी कम हो गया।

SHARE
RELATED ARTICLES
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it

Most Popular